सिकंदराबाद संघ में 2026 के चातुर्मास की घोषणा

हैदराबाद, वर्धमान गणेश प्रतिष्ठान, गोकुलवाड़ी, बदनापुर में महाराष्ट्र प्रवर्तनी कोटा संघ प्रमुखा नवकार आराधिका डॉ. प्रतिभाजी म.सा का 71वाँ जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर सिकंदराबाद संघ के पदाधिकारियों द्वारा वर्ष 2026 के चातुर्मास हेतु रखी गई विनती को म.सा. ने स्वीकृति प्रदान की।

सिकंदराबाद संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मौन साधक सौरवमुनिजी म.सा, मधुर व्याख्यानी युवाओं के मार्गदर्शक डॉ. गौरवमुनिजी म.सा आदि ठाणा 4 के सानिध्य में डॉ. प्रतिभाजी म.सा के जन्मदिवस कार्यक्रम में वर्ष 2026 के चातुर्मास के लिए वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में संघपति संपतराज कोठारी ने विनती रखी।

श्री वर्धमान गणेश प्रतिष्ठान, गोकुलवाड़ी, बदनापुर में महाराष्ट्र प्रवर्तनी कोटा संघ प्रमुखा नवकार आराधिका डॉ. प्रतिभाजी म.सा के 71वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सिकंदराबाद संघ के संघपति संपतराज कोठारी, स्वागताध्यक्ष कांतिलाल लोढ़ा, प्रमुख मार्गदर्शक सुभाषचंद डूंगरवाल, कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया, मंत्री श्रेणिक डाफरिया, कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल, कार्यकारिणी सदस्य।

गुरुणी मैया ने काल क्षेत्र और भाव का आगार रखते हुए सिकंदराबाद संघ को वर्ष 2026 के चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान की। इस स्वीकृति हेतु पूर्व में अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया, मंत्री अरुण सांखला और प्रकाश देवडा उपस्थित हुए थे।

यह भी पढ़े : कर्नाटक के गदग में होगा हंस मंदिर का अंजनशलाका महोत्सव

अवसर पर संघ के स्वागताध्यक्ष कांतिलाल लोढ़ा, प्रमुख मार्गदर्शक सुभाषचंद डूंगरवाल, कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया, मंत्री श्रेणिक डाफरिया, कोषाध्यक्ष विजयराज डूंगरवाल, कार्यकारिणी एवं मनोनीत सदस्य महेन्द्र बांठिया, श्रेयांश तालेड़ा, रमेश गुगलिया, महेश दक, संदीप कटारिया, पुष्पा देवी लोढ़ा, शोभा बोहरा, संगीता कटारिया, सरिता बांठिया, नंदा डूंगरवाल, पुष्पा दक उपस्थित थे। वर्धमान गणेश प्रतिष्ठान बदनापुर के आयोजक एवं निमंत्रक, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अशोक कोठारी ने अनुमोदना करते हुए सिकंदराबाद संघ को बधाई प्रेषित की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button