हेडा मॉडल हाई स्कूल में वार्षिक दिवस : बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
हैदराबाद, मारवाड़ी शिक्षा समिति द्वारा संचालित हेडा मॉडल हाई स्कूल, ईसामियाँ बाजार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता और द गर्ल चाइल्ड फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक रोहिणी नायुडू ने भाग लिया। अवसर पर समिति के संयुक्त सचिव सीए एसबी काबरा, कार्यकारी सदस्य शैलेश अग्रवाल, निदेशक प्रोफेसर वंदना सांबा, प्राध्यापिका सपना एम. की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि रोहिणी नायुडू ने कहा कि बच्चों के कॅरियर बनाने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
अध्यापकों का भी बच्चों के बौद्धिक विकास में उतनी ही बड़ी भूमिका होती है। जीवन में कौशलता बहुत ही जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया का प्रभाव न पड़े, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निदेशक प्रोफेसर वंदना सांबा ने कहा कि मारवाड़ी शिक्षा समिति विद्यार्थियों के होलिस्टिक विकास में विश्वास करती है, जिसमें चरित्र, अनुशासन, समयबद्धता बहुत ही जरूरी भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें… मूसी पीड़ितों के पक्ष में दांडी यात्रा की केटीआर ने
सीए एसबी काबरा ने कहा कि स्कूल में बच्चों के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध है। विद्यार्थियों को उनका उपयोग कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अकादमिक टॉपर्स को प्रमाण-पत्र और उपहार दिये गए। प्रबंधन ने मुख्य अतिथि रोहिणी नायुडू को सम्मानित किया। अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



