राधे गोपाल भक्त मंडल प्रभात फेरी का वार्षिकोत्सव व होली महोत्सव आयोजित
हैदराबाद, राधे गोपाल भक्त मंडल प्रभात फेरी, कोठी नरसिंह मंदिर द्वारा 15वें वार्षिकोत्सव एवं होली महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। आज यहाँ कार्यक्रम की शुरुआत नित्य प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी के बाद भजन कीर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया।
अवसर पर गायक उमेश चोकड़ा ने भजनों की गंगा बहाई। मंडल के सदस्यों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। अवसर पर समाजसेवी गोपाल बल्दवा, गोवत्स फाउंडेशन के मुरली मनोहर पल्लोड़, बद्री लोया, राधेश्याम राठी, बद्री सारड़ा, राजाराम राठी, लक्ष्मीनारायण व्यास व मंडल के सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे।
राधे गोपाल भक्त मंडल का 15वां वार्षिकोत्सव और होली महोत्सव
मंडल ने श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर ट्रस्ट एवं मुख्य पुजारी व परामर्शदाता रमेश व्यास का आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन में नित्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। मंडल द्वारा उमेश चोकड़ा एवं उनकी टीम, भक्तों, मंदिर के पुजारियों का भी आभार प्रकट किया गया। गोष्ठी प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



