अग्रवाल गर्ल्स एंड बॉयज स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित अग्रवाल गर्ल्स एंड बॉयज हिन्दी माध्यम स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह समिति के सेडमल हॉल में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मातृभूमि की वंदना तथा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।









समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा समिति के मानद मंत्री सीए नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी माध्यम गर्ल्स स्कूल मेरे हृदय के बहुत निकट है, क्योंकि समिति की पहली नींव हिन्दी माध्यम गर्ल्स स्कूल से वर्ष 1925 में रखी गई थी। उन्होंने बच्चों से कहा कि विद्यालय से आप ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने पाठशाला को प्रतिभावान गायिका ज्योति शर्मा और देविका शर्मा को संबोधित करते हुए कहा कि वह संगीत की दुनिया में चार चाँद लगा रही हैं। समिति की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के. प्रेमिला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का अवसर है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता विद्यार्थी का सम्मान उनके परिश्रम का ही परिणाम है। उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त हो और जीवन में उन्नति करें, यही आशा है। मानद मंत्री सीए नवीन कुमार अग्रवाल, स्कूल के करेस्पॉन्डेंट संजय कुमार संघी, अकादमिक संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किये।
यह भी पढ़ें… सतरंगी महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव
मुख्य अतिथि सीए नवीन कुमार अग्रवाल का स्वागत नवीं कक्षा की छात्रा साधना ने और करेस्पॉन्डेंट संजय कुमार संघी का नवीं कक्षा के छात्र ओमकार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम में सीएओ आराधना मोदानी, बीबीएमएस प्रधानाध्यापिका सीएओ आराधना मोदानी, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी तथा अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रश्मि बडौल, कुमारी ऐश्वर्यचारी और राहुल मिश्रा ने किया। वरिष्ठ अध्यापिका एम. रेणुका ने सभी का आभार प्रकट किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



