Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने से 14 लोगों के जलकर मौत होने के कुछ ही दिन बाद विजयवाड़ा में एक अन्य निजी एसी बस में मामूली आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोमवार देर रात विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही बस के बैटरी वाले हिस्से में हल्की आग लगी। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘यह मामूली आग थी, जिसमें बस के पिछले हिस्से में बैटरी के पास से धुआं निकल रहा था। सभी यात्री समय पर सुरक्षित रूप से बस से उतर गए। कोई हताहत नहीं हुआ।’

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विजयवाड़ा से गुजरते समय बस से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद चालक और यात्रियों ने तुरंत कार्रवाई की। घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग का कारण बैटरी में विस्फोट हो सकता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button