अपोलो हॉस्पिटल्स हैदराबाद ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पूर्ण किये 37 वर्ष
हैदराबाद, अपोलो हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी सेवा प्रदात्ता के रूप में स्थापना के 37 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया। अपोलो हॉस्पिटल्स की स्थापना 1988 में हुई थी। लगभग चार दशकों में अपोलो हॉस्पिटल्स ने अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत चिकित्सा विशेषज्ञता और रोगी केंद्रित देखभाल की शुरुआत कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा वितरण को नया रूप दिया। कई चिकित्सा उपलब्धियाँ हासिल करने वाले पहले अस्पताल से लेकर समग्र स्वास्थ्य सेवा में विश्वसनीय नाम बनने तक, अस्पताल ने समुदाय के साथ विकास किया, जीवन को सशक्त बनाया है और लाखों लोगों के प्राणों की रक्षा की।
अपोलो हॉस्पिटल्स में वर्षगांठ समारोह में कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत नातो उन्ना अपोलो नाटक ने अस्पताल की यात्रा और रोगी देखभाल के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाया। अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स समूह की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने वरिष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिनके दीर्घकालिक समर्पण ने अपोलो की उत्कृष्टता की प्रतिष्ठा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें… रोबोटिक सर्जरी में अपोलो हॉस्पिटल्स की डॉ. रूमा सिन्हा ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
अपोलो हॉस्पिटल्स के तेलंगाना क्षेत्रीय सीईओ तेजस्वी राव वीरेपल्ली ने कहा कि यह उपलब्धि स़िर्फ हमारी उपलब्धियों का ही नहीं, बल्कि रोगीयों द्वारा हम पर रखे गए भरोसे और हमारी मेडिकल टीमों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में अस्पताल के नेतृत्व और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें डीएमएस डॉ. रविंदर बाबू, सीओओ हरकरन, वरिष्ठ डॉक्टर और ऑपरेशन टीमें शामिल थीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



