मियाँपुर में अपोलो फार्मेसी का 1,000वाँ स्टोर उद्घाटित
हैदराबाद, अपोलो हॉस्पिटल्स की सीएसआर उपाध्यक्ष उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने तेलंगाना में 1,000वें अपोलो फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन किया। बीडीएल कॉलोनी मियाँपुर स्थित यह स्टोर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने के अपोलो के निरंतर प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपोलो की योजना योजना अगले तीन वर्षों में तेलंगाना में 200 से अधिक नए फार्मेसी स्टोर जोड़ना है।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के बारे में है, बल्कि विशेष रूप से राज्यभर की महिलाओं के लिए सार्थक और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के बारे में भी है।
हम ऐसे समावेशी कार्यस्थलों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं जो महिलाओं को स्थिर करियर, नेतृत्व के अवसर और वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करके उन्हें अपने परिवारों और समुदायों को सशक्त बनाने में सक्षम बनाएं। जानकारी देते हुए बताया गया कि अपोलो फार्मेसी नेटवर्क अब तेलंगाना के सभी 33 जिलों में कार्यरत है। यह अपने रिटेल, डिजिटल और सप्लाई चेन ईकोसिस्टम में 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



