अग्रवाल समाज की बैठक में एजीएम में बड़ी मौजूदगी की अपील

हैदराबाद, अग्रवाल समाज, तेलंगाना के नॉर्थ जोन के पदाधिकारियों एवं केंद्रीय समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन समाज के मंत्री विकास केशान, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता के नेतृत्व में सिकंदराबाद स्थित होटल चिलीज़ में किया गया।

अग्रवाल समाज की बैठक का दृश्य, एजीएम में भाग लेने की अपील

बैठक में मंत्री विकास केशान ने उपस्थित लोगों को समाज में चल रही वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली समाज की एजीएम में भाग लेकर सत्य का साथ देने की अपील की।

यह भी पढ़ें… हिन्दू सम्मेलन समिति ने हिन्दू एकता और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

विकास केशान अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा अपने साथी पदाधिकारियों एवं पूरे समाज को अंधेरे में रखकर विभिन्न समितियों को भंग करने तथा नरेन्द्र गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के कदम को असंवैधानिक बताया। अवसर पर कोमपल्ली शाखा की अध्यक्ष सरला शाह ने भी अपने संबोधन में 12 अप्रैल को एजीएम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button