ओयू सिविल सेवा अकादमी में निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन 30 तक
हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय की सिविल सेवा अकादमी द्वारा यूपीएससी (प्रीलिम्स) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है।
आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ओयू सिविल सेवा ने अकादमी यूपीएससी (प्रीलिम्स), ग्रुप-1 तथा ग्रुप-2 के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
उस्मानिया विश्वविद्यालय कैंपस तथा संबद्ध कॉलेजों के बोनाफाइड पीजी छात्र और पीएचडी स्कॉलर इस सुविधा के लिए 30 जून तक सिविल सेवा अकादमी कार्यालय में आवेदन-पत्र निर्धारित संलग्नकों के साथ जमा कर सकते हैं।
जानकारी देते हुए बताया गया कि निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन-पत्र उस्मानिया विश्वविद्यालय वेबसाइट www.osmania.ac.in पर उपलब्ध हैं। संदर्भ में अधिक जानकारी सिविल सेवा अकादमी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



