अर्जेंटीना टीम 12-18 नवंबर के बीच केरल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगी
तिरूवनंतपुरम, फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केरल जल्द ही लियोनेल मेस्सी और विश्व चैंपियन अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की मेज़बानी कर सकता है। अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ, तो नवंबर में कोच्चि में एक रोमांचक दोस्ताना मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें मेस्सी जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान में नजर आएंगे।
लियोनेल मेस्सी समेत अर्जेंटीना फुटबॉल टीम नवंबर में केरल दौरे पर कोच्चि में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल सकती है। खेल विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि अभी दोस्ताना मैच की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन यह कोच्चि में 12 से 18 नवंबर के बीच होगा जब अर्जेंटीना की टीम और मेस्सी केरल में होंगे।
यह भी पढ़े : केरल में नवंबर में फीफा मैत्री मैच खेलेगी विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना टीम
सूत्रों ने कहा कि विश्व कप 2022 विजेता अर्जेंटीना का सामना केरल से हो सकता है। अर्जेंटीना टीम के केरल दौरे को लेकर कुछ विवाद हो गया था जब अगस्त में कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि यह दक्षिण अमेरिकी टीम नहीं आ रही है। बाद में अगस्त में ही प्रदेश के खेलमंत्री वी अब्दुरहमान ने कहा कि टीम नवंबर में केरल आयेगी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



