अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक बंधे शादी के बंधन में
नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च (गुरुवार) को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी रचाई। इस शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य, करीबी दोस्त और खेल जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वरमाला के दौरान अर्जुन अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आ रहे हैं।
शादी समारोह के दौरान अर्जुन के पिता और क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बेहद खुश नजर आए। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। अर्जुन और सानिया की शादी की फोटो सामने आने के बाद से ही फैंस और क्रिकेट जगत से उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। अर्जुन और सानिया ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी।

अर्जुन तेंदुलकर की शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो उनकी बहन सारा तेंदुलकर का भी है, जिसमें वह संगीत समारोह में डांस करती नजर आ रही हैं। शादी में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ भी शामिल हुए।
लाल साड़ी में रॉयल लगा सानिया का अंदाज

सानिया चंडोक मुंबई के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। सानिया लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीब रही हैं। वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने भी घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुंबई से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद अर्जुन फिलहाल घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से खेलते हैं और हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में ट्रेड किया गया था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



