भारी ब्याज का लालच देकर ठगी करने वाले अरेस्ट

हैदराबाद, मल्काजगिरी की नागोल पुलिस ने भारी ब्याज का लालच देकर 290 लोगों से 30 करोड़ रुपये वसूल कर ठगी करने वाले दंपत्ति और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

नागोल पुलिस इंस्पेक्टर मो. मकबूल जॉनी ने बताया कि इस मामले में आनंद नगर, बंड्लागुड़ा निवासी किच्चा वीरभद्र राव (51), उसकी पत्नी राज्य लक्ष्मी और उसके सहयोगी वेंकट दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने गत जून-2024 के दौरान को-ऑपरेटिव बैंक कॉलोनी, नागोल रोड नं. 13 में एक मकान किराए पर लेकर वीर भद्रा ट्रेडिंग के नाम से कार्यालय प्रारंभ किया। उन्होंने एक लाख रुपये का निवेश करने पर प्रति माह 10 हजार रुपये का ब्याज देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें… लैंगिक प्रताड़ना के मामले में आरोपियों को 30 वर्ष कारावास

उनके इस आश्वासन पर 290 लोगों ने 30 करोड़ रुपये का निवेश किया। प्रारंभ में कुछ दिन आरोपियों ने मासिक ब्याज का भुगतान किया, लेकिन मई-2025 के दौरान गुडगाँव में वीर भद्र राव के खिलाफ साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद से वे आर्थिक तंगी का शिकार हो गए, जिसके चलते उन्होंने वसूले गए 30 करोड़ रुपये में से केवल 15 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया। इसके बाद भुगतान रोक दिया। वीर भद्रा ट्रेडिंग्स में निवेश करने वाले निवेशकों ने उनके खिलाफ नागोल पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर छानबीन कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button