अरुणाचल : मादक पदार्थ बरामद किए जाने के बाद चार गिरफ्तार
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोगों के पास से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बंदरदेवा में दो लोगों के पास से 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गई।
अधिकारियों ने आगे बताया कि स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने रविवार को पश्चिम सियांग जिले के आलो में हेड कांस्टेबल रोनल लेया के आवास पर छापा मारा और लगभग 12,000 रुपये मूल्य का 6.44 ग्राम गांजा जब्त किया।
यह भी पढ़े: संयुक्त मादक पदार्थ अभियान में 4 गिरफ्तार
हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार करने के बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने पश्चिम सियांग जिले में एक व्यक्ति के आवास पर छापा मारा और 77,000 रुपये मूल्य की 12.26 ग्राम हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने आगे बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



