लोकभवन में मनाया गया अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम स्थापना दिवस

हैदराबाद, तेलंगाना लोकभवन में आज अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा उपस्थित थे। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित समारोह में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत तथा समृद्ध परंपराओं का जश्न मनाया गया।

तेलंगाना में अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम स्थापना दिवस समारोह

राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए 20 फरवरी, 1987 के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, जिसने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को राज्य का दर्जा प्राप्त करने और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में उनकी प्रेरणादायक यात्रा की शुरुआत को चिह्नित किया। उन्होंने दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, निर्मल प्राकृतिक सौंदर्य और जीवंत परंपराओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है। जिष्णु देव वर्मा ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को रेखांकित करते हुए दोनों राज्यों के निवासियों से समृद्ध विरासत पर गर्व करने और सांस्कृतिक राजदूत के रूप में काम करते हुए परंपराओं से सार के प्रसार का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… आग पर काबू करने वाले हैद्रा कर्मी सम्मानित

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के राज्यपालों ने वीडियो संदेश दिया। समारोह में कलाकारों ने पारंपरिक बांस नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। अवसर पर सेवानिवृत्त आईपीएस डी. गौतम सवांग, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी बी.वी. पापा राव, लोकभवन के अधिकारी, हैदराबाद में बसे अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के अतिथि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button