तेलंगाना के पुनर्निर्माण में आर्य वैश्यों की अहम भूमिका : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आर्य वैश्यों को उचित प्राथमिकता का आश्वासन देते हुए बताया कि आर्य वैश्यों को पहले ही 6 म्युनिसिपल चेयरमैन पद और एक महापौर पद देकर राजनीति में प्राथमिकता दी जा चुकी है। रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना आर्य वैश्य निगम के तत्वावधान में आज एलबी स्टेडियम में संपन्न श्री वासवी महाशक्ति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

आंध्र प्रदेश के मंत्री टीजी भरत, आर्य वैश्य निगम की चेयरपर्सन कल्वा सुजाता और आर्य वैश्य प्रमुखों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के पुनर्निर्माण में आर्य वैश्यों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में आर्य वैश्यों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल के राजशाही के जमाने में सत्ता बदलने के लिए हिंसा होती थी, लेकिन महात्मा गांधी ने अकेले अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई।

यह भी पढ़ें… वैकल्पिक खेती भी करें किसान : रेवंत रेड्डी

रेवंत ने कहा कि अहिंसा, असहयोग और नमक सत्याग्रह के जरिए ब्रिटिशर्स को देश से भगा दिया गया। उन्होंने कहा कि आर्य वैश्य समाज देश के विकास में बड़ा भागीदार है। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि आर्य वैश्य नेता अनुशासन तोड़े बिना बहुत सहनशीलता से रहते हैं, चाहे मौके मिले या न मिले। पूर्व मुख्यमंत्री के. रोशय्या उनके पसंदीदा नेता हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button