लंबित माँगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरना

हैदराबाद, विभिन्न लंबित माँगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को कोठी स्थित स्वास्थ्य आयुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया गया। राज्यभर से आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर लंबित माँगों को शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए राज्य में स्वास्थ्य सेवा पहलों का बहिष्कार करने की धमकी दी।

तेलंगाना आशा कार्यकर्ता संघ प्रतिनिधियों ने सरकार पर निश्चित वेतन लागू करने के अपने चुनाव पूर्व वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 18,000 रुपये के निश्चित मासिक वेतन की मांग को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन सरकार इस दिशा में ध्यान नहीं दे रही है। साथ ही लक्ष्य पूरा न करने पाने की बात कहते हुए राज्य सरकार प्रोत्साहन राशि में कटौती कर रही है।

यह भी पढ़ें… दूर होगा आरक्षण सीलिंग का कांटा, 42 प्रतिशत बीसी रिजर्वेशन के लिए संशोधन बिल पारित

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग अब लक्ष्य पूरा न होने पर आशा कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने की नीति अपना रहा है। हमारी मांगों पर गंभीरता से ध्यान देते हुए सरकार को निर्धारित वेतन तय करना चाहिए। अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा जैसे अन्य लाभों के साथ-साथ अवास्तविक लक्ष्यों के साथ अत्यधिक कार्यभार, लंबित भुगतानों में देरी आदि का आरोप लगाते हुए चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button