लखनऊ में फल और सब्जी मंडी में लगी आग, 15-20 दुकानें जलकर खाक

लखनऊ, लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक फल और सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार देर रात आग लग जाने से लगभग 15 से 20 दुकान जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़े : केरल : यूडीएफ कार की टक्कर में दो महिला खिलाड़ी घायल

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बाद में आसपास की दुकानों में फैल गई।’’ अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button