अटल जी की राजनीति प्रेरणादायक : रामचंदर राव
हैदराबाद, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके व्यक्तित्व, सुशासन, मूल्य आधारित राजनीति को भावी पीढ़ी तक ले जाने के उद्देश्य से गुरुवार, 25 दिसंबर से बुधवार, 31 दिसंबर तक राज्य के सभी जिला हेडक्वार्टरों, मंडलों, स्कूलों, कॉलेजों आदि में विशेष कार्यक्रमों व सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में आज शाम दीपोत्सव के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने दीप जलाकर भारत रत्न वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र व आदर्शों के सम्मान में 25 दिसंबर, 2024 से 25 दिसंबर, 2025 तक अटल स्मृति वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके तहत आज राज्यभर में दीपोत्सव हर जिले में अटल जी की प्रतिमाओं व चित्रों के समक्ष मनाया गया। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल व हर वर्ग भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान करता रहा है।
यह भी पढ़ें… महालक्ष्मी योजना से आरटीसी को लाभ : भट्टी विक्रमार्का
विश्वास प्रस्ताव में नैतिकता बनाए रखते हुए वाजपेयी हार गए
अब उनके आदर्शों को भावी पीढ़ी तक ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्वास प्रस्ताव के समय राजनीति में नैतिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए वाजपेयी 1 वोट से हार गए, लेकिन वोट नहीं खरीदा। वर्तमान राजनीति में इसी प्रकार की नैतिकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अटल जी की नैतिक मूल्य आधारित राजनीति से नई पीढ़ी को सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व वाजपेयी सरकार के दौरान अमल की गई विकास व कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।
अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. कासम वेंकटेश्वरुलू, कोषाध्यक्ष दीपक वासुदेव राव, प्रदेश भाजपा महासचिव वेमुला अशोक, सचिव ओ.एस. रेड्डी, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आनंद गौड़, भाजपा तमिलनाडु व कर्नाटक सहप्रभारी पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी, पार्षद राकेश जायसवाल, भाजपा की वरिष्ठ नेता बंगारू श्रुति, भाजपा गोलकोंडा जिला अध्यक्ष टी. उमामहेंदर, पार्षद राकेश जायसवाल, डी. गोपाल जी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



