भगवान महावीर स्वामी जिनालय में प्रतिमाओं का मंगल प्रवेश

हैदराबाद, कुलपाकजी तीर्थ के समीप स्थित नवकार धाम जैन मंदिर के मूलनायक भगवान महावीर स्वामी जिनालय में तीर्थकंर भगवान, गुरुदेवों की प्रतिमाओं का मंगल प्रवेश साध्वी कल्पज्ञाश्रीजी म.सा. आदिठाणा की निश्रा में हुआ।

नवकार धाम जैन मंदिर में महावीर स्वामी की प्रतिमा का प्रवेश

भगवान महावीर स्वामी, भगवान मुनिसुव्रत, भगवान नेमीनाथजी, गुरुदेव गौतम स्वामीजी, शांतिगुरुदेव, राजेंद्रसूरीश्वरजी, हेमेंद्र सूरीश्वरजी, श्री नाकोड़ा भैरव देवजी, माता पद्मावतीजी की प्रतिमाओं को बगीगी में विराजित किया गया। अवसर पर महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण किए। विधिकारक देवेन्द्र भाइ पाटनी ने विधि-विधान से भव्य शोभा यात्रा के साथ जिनालय के द्वार पर प्रवेश करवाया।

वहाँ पर प्रतिमाओं को विराजित कर स्नात्र पूजा, बधाई भजन किये गए। तत्पश्चात मंगल प्रवेश की बोलियों का आयोजन किया गया, जिसमें शांतिलाल विजयाबाई महेंद्र, धर्मेंद्र मुणोत, जे. पारसमल अभिजीत कटारिया, हंसाबेन जगदीश सावड़िया, जयंतिबाई सुनीता, बाबूलाल जतनबाई प्रसन्न कांकरिया, वेणुगोपाल विश्ववेश भांगड़िया, नरेशकुमार अभिषेक श्रीश्रीमाल, हर्षकुमार शोभना दीपक खुशबू मुणोत, हरकचंद रेवंतमल मुकेश चोरड़िया, हरकचदं श्रीपाल हेमंत राहुल चोरड़िया ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें… श्री श्याम मित्र मंडल की 14वीं श्री श्याम निशान शोभायात्रा आयोजित

अवसर पर श्री नवकार धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हर्षकुमार मुणोत, वाइस-चेयरमैन बाबूलाल काकंरिया, जे. पारसमल कटारिया, कोषाध्यक्ष प्रशांत कोचेटा, प्रतिष्ठा महोत्सव समिति अध्यक्ष अशोक वजावत, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान मार्गदर्शक रमेशलाल कोचेटा, सुरेशचंद गुगलिया, मदनलाल संचेती, संयोजक नरेश श्रीश्रीमाल, महेंद्र मुणोत, धर्मेद्र मुणोत, दक्ष मुणोत, संतोष गांधी मेहता, संतोष गांधी, उन्नति बागरेचा, भरत सिंह, वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के कार्यकारिणी सदस्य व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button