चंचलगुड़ा जेल में आयुर्वेदिक विलेज उद्घाटित

हैदराबाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल विभाग) डॉ. सौम्या मिश्रा ने चंचलगुड़ा जेल में आयुर्वेदिक विलेज का उद्घाटन किया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जेल विभाग में मुख्य सुधार और कल्याणकारी कार्यों के तहत 6 वर्ष बाद पुनः आयुर्वेदिक विलेज को प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौम्या मिश्रा ने कहा कि आयुर्वेदिक ज़िले के जरिए जेल के कैदियों को पुनर्वास और उचित स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आम जनता के लिए भी उचित कीमत पर आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट और थेरेपी की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएगी। इस विलेज में पारंपरिक स्वास्थ्य संबंधी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी, जो जेल के कैदियों और समाज के बीच एक सेतु का कार्य करेगी।

मिश्रा ने बताया कि जेल के कैदियों को आयुर्वेदिक थेरेपी व अन्य स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षित कैदी आयुर्वेदिक विलेज में ट्रीटमेंट और थेरेपी को अमल में लाएँगे। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक डॉक्टरों के अलावा योग्य थेरेपिस्ट और प्रशिक्षित स्टाफ इस विलेज में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस ने मंचिरियाल में मेयर तथा डिप्टी मेयर पद जीते

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक एन. मुरली बाबू, उप-पुलिस महानिरीक्षक (हैदराबाद रेंज) डॉ. डी. श्रीनिवास, एम. सम्पत (वरंगल रेंज), पुलिस अधीक्षक एन. शिव कुमार गौड़, आयुर्वेदिक फिजिशियन डॉ. वाई.बी. रमेश, डॉ. एम. गौतम, चंचलगुड़ा जेल के प्रिंसिपल एस. श्रीनिवास रेड्डी आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button