बाबा रामदेवजी के अवतारोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़
हैदराबाद, भादवा सुदी दूज पर रामदेवरा दरबार, शिवरामपल्ली में श्री रामदेव कीर्तन संगम मंदिर ट्रस्ट द्वारा बाबा रामदेवजी का अवतारोत्सव उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री रामदेव कीर्तन संगम मंदिर ट्रस्ट कमेटी के चेयरमैन श्यामसुन्दर गिलड़ा द्वारा दी गई। श्री रामदेव अवतारोत्सव के अन्तर्गत भादवा सुदी एकम को मन्दिर में हवन किया गया। रात्रि में अभिषेक एवं प्रात श्रृंगारिक आरती के पश्चात भक्तों का आगमन प्रारम्भ हुआ।
मंदिर परिसर को श्यामसुन्दर गिलड़ा के निर्देशन में कोलकाता के कारीगरों लालटू द्वारा मोली से सजाकर जगमग रोशनी से उत्कृष्ट नयनाभिराम दर्शन कराया गया। अलौकिक दरबार, लंगर प्रसाद, छप्पन भोग विशेष आकर्षण रहे। श्रृंगारिक आरती की गयी। भक्तों के लिए सुबह से देर रात तक लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई। बाबा के अवतारोत्सव विशेष ज्योति, जगमग रौशनी एवं आतिशबाजी के साथ झूले में किया गया।
भक्तों की पदयात्रा, छप्पन भोग और अतिथि
बड़ी संख्या में भक्तों ने दूरस्थ स्थलों से पैदल यात्रा कर बाबा के जयकारे के साथ कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। अवसर पर छप्पन भोग एवं भक्तों के लिए लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। धर्मस्व विभाग द्वारा नियुक्त कार्यकारी अधिकारी ए. रमा देवी ने सतत निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग किया। मंदिर पधारे भक्तों के लिए लंगर प्रसाद व्यवस्था श्री बाबा रामदेव भक्त मण्डल, काटेदान एवं बालाजी कैटरर्स की ओर से की गई। छप्पन भोग व्यवस्था कमलेश एजेंसीज एवं बालाजी मारवाड़ी स्वीट्स एण्ड सेवरीज फुड्स की ओर से की गई। जल व्यवस्था रमेश भाई प्रजापति, भूपेन्द्र देसाई, शंकरलाल कोला, भरतभाई, वीराराम पटेल एवं अशोक देसाई द्वारा की गई।
अवसर पर तेलंगाना सरकार के पशुपालन, डेयरी विकास, मत्स्य पालन, खेल एवं युवा सेवा मंत्री वाकिटी श्रीहरि, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नगरद्वय के सुप्रसिद्ध उद्योगपति नरेन्दर कुमार गोयल, राजेश गोयल, मीठालाल बाफणा, राजेन्द्रनगर डिवीजन पार्षद अर्चना जयप्रकाश ने विशेष अतिथि के रूप में, भंवरलाल पंवार, जगदीश पंवार, भंवरलाल गेहलोत, सत्यनारायण भांगड़िया, बल्देवराम भाटी (मामाजी), नितिन शर्मा, मदनलाल कुमावत, महेन्दर बोहरा, पुखराज माली, भंवरलाल कोठारी, पूरण सिंह काबावत, बाबू सिंह काबावत, गोपाल बल्दवा, हीरालाल चौधरी, मनीष भाटी, बाबूलाल कुलकधाणीया, कमल काबरा व अन्य ने सम्माननीय अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करायी।
यह भी पढ़ें… ‘एक शाम श्री बाबा रामदेवजी के नाम’ जागरण आयोजित
बाबा रामदेव उत्सव व्यवस्था और सहयोग
मंदिर प्रबंधन द्वारा धर्मस्व विभाग की अधिकारी ए. रमा देवी सहित श्यामसुन्दर गिलड़ा, धर्मचन्द भंसाली, कमलकिशोर जाजू, सुरेश ताजपुरिया, भंवरलाल कोठारी, दिनेश सिंग्नोड़िया, जगदीश अग्रवाल, श्यामसुन्दर परताणी, कमलेश बाफणा, राजकुमार अग्रवाल, अभिमन्यु यादव, मंदिर के पुजारी पं. सुरेश महाराज, पं. बनवारी महाराज, पं. राकेश महाराज, पं. निरंजन महाराज, प. कौशलेन्दर महाराज, पं. अनिल महाराज, पं. जनार्दन महाराज, जगन्नाथ, चिरंजीलाल शर्मा, अरविन्द शर्मा, पंकज शर्मा की देख-रेख में भक्तों के सुविधाजनक दर्शनार्थ एवं उत्सव की व्यवस्था की गयी।
मंदिर में बाबा रामदेव के दर्शन हेतु उमड़ी भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुविधाजनक दर्शन कराने में पुलिस विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मंदिर व्यवस्था में सुरेश ताजपुरिया, राजकुमार लड्डा, चन्द्रशेखर गड्डी, निलेश शर्मा, अशोक शेरमल बोहरा, पूरण सिंह राजपुरोहित, भरत देवासी, शिवकुमार भालवाले, लक्ष्मीनिवास काबरा, श्रवणकुमार दधीच, रमेश कुमार बंग, शम्भु सिंह राजपुरोहित, कमलेश बाफणा, प्रकाश कोठारी, सुरेश कोठारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
मंदिर ट्रस्ट कमेटी के चेयरमैन श्यामसुन्दर गिलड़ा ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों, सेवा प्रदान करने वाले सेवाधारियों, प्रेस मीडिया, प्रशासनकर्मियों, पुलिस विभाग व शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया। मंदिर में श्रृंगार, साज-सज्जा, सजावट व लंगर प्रसाद की विशेष व्यवस्था आगामी 6 सितंबर तक रहेगी। लंगर सेवा 6 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक तथा शाम 5 से रात 9 बजे तक रहेगी। भक्तों से इसका लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



