बादशाह ने ‘टटीरी’ गाने को लेकर एनसीडब्ल्यू से माफी मांगी

नयी दिल्ली, रैप गायक बादशाह ने मंगलवार को अपने गीत ‘टटीरी’ को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से माफी मांगी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने का वादा किया, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 50 लड़कियों की शिक्षा प्रायोजित करना शामिल है।

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें बादशाह के नाम से जाना जाता है, पिछले महीने ‘टटीरी’ गीत जारी होने के बाद विवादों में आ गए थे। वह इस गीत को लेकर आयोग के समक्ष पेश हुए। सुनवाई के दौरान निर्देशक जोबन संधू और महावीर सिंह तथा निर्माता हितेन भी मौजूद थे।

सुनवाई की अध्यक्षता एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की। उन्होंने कहा कि गीत के बोल और प्रस्तुति से महिलाओं की गरिमा और शालीनता को ठेस पहुंची है। हाटकर ने महिलाओं की गरिमा को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई और संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हों। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button