बेकरी छापा : गंदगी में बन रहे बिस्किट-बन पकड़े गए

हैदराबाद, गोलकोंडा जोन की टास्क फोर्स ने अवैध बेकरी पर छापेमारी करते हुए गंदगी में बन रही भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की। टास्क फोर्स के अतिरिक्त उपायुक्त आंदे श्रीनिवास ने बताया कि केडी कॉलोनी में ग़ैरकानूनी बेकरी पर छापेमारी करते हुए अहमद रजा (46) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के बेकरी उत्पाद तैयार कर रहा था। फैक्ट्री में बेहद अस्वच्छ और असुरक्षित माहौल में घटिया गुणवत्ता के कच्चे माल से उस्मानिया बिस्किट, फाइन बिस्किट, रस्क, बटर बन, काजू बिस्किट, टोस्ट और चाय बिस्किट जैसे उत्पाद बनाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी इन उत्पादों को अवैध तरीके से नगर के विभिन्न किराणा स्टोर्स, जनरल स्टोर्स, कैफे और होटलों में सप्लाई कर रहा था।

यह भी पढ़े : हॉस्टल के कमरे में युवती का शव मिला

छापेमारी के दौरान 50-50 किलो के 35 मैदा के बैग, 30 बैग चीनी, 9 बैग कस्टर्ड पाउडर, 47 बॉक्स रिफाइंड पाम ऑयल, बड़ी मात्रा में बिस्किट, रस्क, बटर बन और अन्य उत्पाद, बेकरी मशीनें जैसे ओवन, स्पाइरल मिक्सर, शुगर ग्राइंडर, टोस्ट कटिंग मशीन तथा करीब 10 टन लकड़ी जब्त की गई। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button