हनुमान जन्मोत्सव पर भाग्यनगर में बालाजी फ्रेंड्स का लंगर सेवा आयोजन

हैदराबाद, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मिट्टी का शेर स्थित बालाजी निवास के समीप श्री बालाजी फ्रेंड एसोसिएशन, भाग्यनगर द्वारा लंगर प्रसाद सेवा का आयोजन गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा।

घांसी बाजार डिविजन (BJP) के अध्यक्ष नितेश कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पिछले कई वर्षों से लंगर सेवा प्रसाद का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव में पधारने वाले धर्म प्रेमी भक्तों के लिए “लंगर प्रसाद सेवा” का आयोजन किया जाएगा।

आगे बताया कि इस कार्यक्रम में अनेक प्रमुख हस्तियां अतिथि के रूप में भाग लेंगी। बालाजी फ्रेंड्स एसोसिएशन द्वारा नगर के सभी भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे इस लंगर प्रसाद सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

आयोजकों के अनुसार, इस बार लंगर सेवा को और अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक रूप दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के प्रसाद ग्रहण कर सकें। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, स्वयंसेवकों की टीम पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करेगी।

लंगर सेवा के कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च करते हुए नितेश अग्रवाल, वैभव शर्मा, दीपक सोनी, आकाश अग्रवाल, अनिल बजाज, विकास, नितिन, जितेंद्र, महेश, अर्णव अग्रवाल, कृष, ध्रुव एवं अन्य उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button