बंडी संजय को नेतृत्व तय करने का अधिकार नहीं : पोन्नम प्रभाकर

हैदराबाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परिवहन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि लोकतंत्र में नेतृत्व किसे मिलना चाहिए, यह तय करने का अधिकार न तो बंडी संजय को है और न ही किसी अन्य व्यक्ति को। इसका फैसला जनता ही करती है।

यहाँ केंद्रीय मंत्री बंडी संजय के राहुल गांधी पर दिये गये बयान की तीखी आलोचना करते हुए पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा रखना एक राजनीतिक दल के तौर पर उनका अधिकार है। लोकतंत्र में नेतृत्व किसे मिलना चाहिए, यह तय करने का अधिकार किसी व्यक्ति को नहीं है, बल्कि इसका फैसला जनता ही करती है।

यह भी पढ़ें विशाखा को दिया गया पैसा क्रिकेट के विकास के लिए उपयोग किया जाना चाहिए : शिवलाल

पद स्थायी नहीं, जनता के भरोसे से मिलती है सत्ता

पोन्नम ने आगे कहा कि लोकतंत्र में पद स्थायी नहीं होते हैं। वे जनता के विश्वास पर आधारित होते हैं। देश पर किसका ग्रहण लगा है, यह जनता भली-भांति जानती है। पिछले 12 वर्षों से लोग अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। देश को कॉर्पोरेट कंपनियों के हवाले कर तमाशा देखा जा रहा है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संप्रभुता को अमेरिका के सामने गिरवी रखने वाले लोग अब क्या बात करेंगे? उनके सत्ता में आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। सरकारी क्षेत्र की संस्थाओं को बेचा जा रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन गरीबों की मदद के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

पोन्नम ने कहा कि भाजपा नफरत को भड़काकर अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों को निशाना बनाते हुए सत्ता चला रही है। रोजाना सांप्रदायिक तनाव पैदा कर राजनीति की जा रही है। केंद्रीय जाँच एजेंसियों ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्षी सरकारों को गिराने की कोशिश की जा रही है और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर जनता में एकता का संदेश देने वाले राहुल गांधी की आलोचना करना ऐसा है, जैसे आसमान की ओर थूकना, जो आखिरकार अपने ही चेहरे पर गिरता है। इस सच्चाई को बंडी संजय को समझना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि दो बार सांसद और अब केंद्रीय मंत्री बनने के बावजूद तेलंगाना के लिए विशेष निधि नहीं ला पाने वाले बंडी संजय को अपनी कार्यशैली बदलनी चाहिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button