गिरफ्तार हों बांगलादेशी मुसलमानों व रोहिंग्या : रावीनूतला
हैदराबाद, भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति के महासचवि डॉ. रावीनूतला शशिधर ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार से तेलंगाना में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशी मुसलमानों व रोहिंग्या को तुरंत गिरफ्तार कर वापस उनके देश भेजने की माँग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार विफल साबित होगी, तो जनता स्वयं भागो बांगलादेशी मुस्लिम-भागो रोहिंग्या आंदोलन छेड़ेगी।
समिति के अध्यक्ष जी. राघवरेड्डी पुल्ला रेड्डी, सलाहकार करोड़ीमल नरसिंगपुरिया के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. शशिधर ने कहा कि इन घुसपैंठियों को धर्म के आधार पर सहयोग करने वालों पर देशद्रोह का केस दर्ज कर कठिन कार्रवाई की जाए। उन्होंने गत 24 जनवरी को भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति की युवा विंग गणेश सेना द्वारा जागो भाग्यनगर- चलो बालापुर नारे के साथ आयोजित धर्म रक्षण जनसभा की सफलता पर सनातन हिन्दू समाज को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस ने सभा को विफल करने की पूरी कोशिश की, परंतु जागरूक सनातन हिन्दुओं ने सभा को सफल बनाकर संगठन शक्ति का परिचय दिया।
रावीनूतला शशिधर ने औद्योगिक कंपनियों में चीप लेबर की आस में घुसपैठियों को काम दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कोई कंपनी चीप लेबर की आस में देशद्रोहियों को काम देग, तो उनका भी विरोध होगा। उन्होंने श्रम विभाग से ऐसी कंपनियों व उद्योगों पर कड़ी नजर रखने की माँग की। उन्होंने सरकार से केंद्रीय जाँच एजेंसियों इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) व राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए), राज्य सरकार के पुलिस विभाग स्पेशल ब्रांच व संबंधित अन्य विभागों के समन्वय से विशेष टास्क फोर्स गठित करने व आधुनिक टेक्नोलॉजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर बांगलादेशी घुसपैठियों व रोहिंग्याओं को पहचान करने की माँग की।
संदिग्ध घुसपैठियों की सूचना पुलिस को देने की अपील
रावीनूतला शशिधर ने कहा कि सरकार विदेशों में लागू हो रहे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स को देश में लागू करे। उन्होंने आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी पर घुसपैठिया या रोहिंग्या होने का संदेह हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत करे। उन्होंने कहा कि अदालत में सरकार ने खुद माना है कि बालापुर पुलिस थाना परिधि में 6,993 घुसपैठिए हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता को समझा जा सकता है।
रावीनूतला शशिधर ने मंदिर समितियों व भक्तों से आह्वान किया कि मंदिरों की पूजा सामग्री, फल-फूल आदि घुसपैठियों की दुकानों से न खरीदें, उनका आर्थिक व सामाजिक बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि बालापुर में पुलिस ने गलत पहचान पत्र लेने वाले करीब 490 संदेहास्पद व्यक्तियों की पहचान की, लेकिन वह अब गायब हैं, उनकी तलाश जारी है। भविष्य में घुसपैठियों के खिलाफ आंदोलन और तेज होगा। हर जिले में ग्राम बैठकों का आयोजन कर जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने प्रश्न के उत्तर में कहा कि बालापुर में आयोजित धर्मरक्षणा सभा राजनीति से परे थी।
यह भी पढ़ें… गैंगस्टर नईम के मामले में ईडी ने अदालत में आरोप-पत्र दायर किया
किसी राजनीतिक नेता को संबोधित करने का अवसर नहीं दिया गया, क्योंकि मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए हर राजनीतिक दल को आमंत्रित तो किया गया, परंतु दूसरे दल से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुए। अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) मठ मंदिर परिषद के संयोजक एम. रामाराजू, समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद एम. वैकुंठम, गोविंद नारायण राठी, कोषाध्यक्ष श्रीराम व्यास व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



