शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में बैंगल्स एवं नेकलेस महोत्सव जारी

हैदराबाद, सोमाजीगुड़ा स्थित शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में चल रहे भव्य बैंगल्स एवं नेकलेस महोत्सव के दूसरे दिन ग्राहकों में भारी उत्साह देखा गया।

पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी शहरभर से बड़ी संख्या में ग्राहक नवीनतम डिजाइनों की ज्वेलरी देखने और खरीदने के लिए शोरूम पहुंचे। इस विशेष महोत्सव में ग्राहकों के लिए 1500 से अधिक नेकलेस और 2000 से अधिक बैंगल्स की विशाल श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। इनमें कुंदन, पोल्की, टेम्पल ज्वेलरी, एंटीक, जूनागढ़, सीज़ेड तथा आधुनिक डिजाइनों की मनमोहक कलेक्शन शामिल है, जिसे देश के श्रेष्ठ डिजाइनरों द्वारा तैयार किया गया है और अनुभवी कारीगरों द्वारा बारीकी से जड़ा गया है।

महोत्सव के दूसरे दिन ग्राहकों ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की ज्वेलरी में विशेष रुचि दिखाई। विशेष रूप से शादी-विवाह और त्यौहारों के लिए तैयार की गई नेकलेस और बैंगल्स की रेंज को खूब सराहना मिली। शोरूम में आकर्षक कलेक्शन के साथ-साथ ग्राहकों को विशेष ऑफर्स और बेहतरीन सेवा का भी लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें… जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी का 2026 का चातुर्मास कारवान दादावाड़ी में

शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि महोत्सव ग्राहकों को एक ही स्थान पर विविध और उत्कृष्ट ज्वेलरी कलेक्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी ग्राहकों से इस विशेष महोत्सव का लाभ उठाने और अपनी पसंदीदा ज्वेलरी चुनने के लिए शोरूम आने का आग्रह किया। महोत्सव के आगामी दिनों में भी ग्राहकों के लिए नई-नई डिजाइनों की ज्वेलरी प्रस्तुत की जाएगी, जिससे यह आयोजन शहर के ज्वेलरी प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button