भाकृअनुप में भर्ती नये सहायक निदेशकों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम

हैदराबाद, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में भर्ती हुए नये सहायक निदेशकों (रा.भा.) के लिए बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी (नार्म) में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा परिषद के निदेशक (प्रशासन) द्वारा बनाई गई तथा नोडल अधिकारी का दायित्व संदीप सिंह डुडी द्वारा निभाया गया। विवेक पुरवार, प्रशासनिक प्रमुख एवं डॉ. जे. रेणुका, संयुक्त निदेशक (रा.भा.) इसके समन्वयक रहें, जिसमें 9 महिला एवं 8 पुरूष अधिकारी सम्मिलित थे।

डॉ. गोपाल लाल निदेशक, नार्म की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें अरुण तिवारी पूर्व वैज्ञानिक, डीआरडीओ, प्रमुख अतिथि रहें। कार्यक्रम की शुरूवात में विवेक पुरवार ने सभा का स्वागत किया। निदेशक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आप सब अपने स्वप्रेरणा से संस्थान के हित में कार्य सृजित करें एवं सक्षम अधिकारी की भूमिका निभाएँ।

यह भी पढ़ें… आईपीएल मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

अरूण तिवारी ने कहा कि अधिकारियों को योजनाबद्ध प्रणाली से कार्य के प्रति समर्पित होते हुए क्रियाशील होना अपेक्षित है। डॉ. जे. रेणुका ने प्रशिक्षण का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। सहभागियों ने अभिकल्पित कार्यक्रम की सराहना की एवं उनके व्यावसायिक जीवन में इसकी उपयोगिता को रेखांकित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button