बास्केटबाल वार्षिक लीग पुरुष चैम्पियनशिप, कीस्टोन-टाइटन्स फाइनल में
हैदराबाद, कीस्टोन बास्केटबाल अकादमी एवं टाइटन्स की टीमों ने रोमांचकारी सेमीफाइनल मैचों में केपीएचबी तथा दमरे को हराकर फाइनल में जगह बनाई। यहाँ सिकंदराबाद वाईएमसीए बास्केटबाल मैदान में जारी हैदराबाद ज़िला बास्केटबाल वार्षिक लीग पुरुष चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मैच में कीस्टोन ने केपीएचबी को 78-73 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
कीस्टोन की ओर से कृषे ने 18, प्रीतम ने 17, प्रतीक ने 14, सुभाष ने 13 बास्केट किए। केपीएचबी की ओर से श्रीकांत ने 28, स्टीव ने 17, भरत ने 16, चंदू ने 11 बास्केट डाले। हालाँकि कीस्टोन की टीम हॉफटाइम तक 10 अंकों से पीछे चल रही थी, लेकिन हॉफ टाइम के पश्चात अपना गेयर बदलते हुए दमदार वापसी कर पाँच अंकों के अंतर से मैच उड़ा ले गए।
यह भी पढ़े: ओयू एथलेटिक मीट : श्रीनू, बिन्दु ने जीते स्वर्ण
अन्य सेमीफाइनल में टाइटन्स ने दक्षिण मध्य रेलवे (दमरे) को 74-69 से हराया। टाइटन्स की ओर से विघ्नेश ने 26, सूर्या ने 21, सलमान ने 11, नंदित ने बास्केट डाले। दमरे की ओर से अजित ने 15, गिडियॉन ने 12, संतोष तथा आकाश ने 10-10 बास्केट किए।(सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



