बेंटले इनोवेशन डे: हैदराबाद में होगा आधुनिक अवसंरचना तकनीकों का प्रदर्शन

भारत की अवसंरचना का भविष्य अब डिजिटल होगा

हैदराबाद, भारत इस समय अवसंरचना क्षेत्र में बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। स्मार्ट शहरों का विकास, हाई-स्पीड रेल, डिजिटल जल-प्रणालियाँ और मज़बूत ऊर्जा नेटवर्क जैसे प्रोजेक्ट देश को एक नई दिशा दे रहे हैं। इन्हीं बदलावों को आगे बढ़ाने के लिए 17 जुलाई को होटल लीला, हैदराबाद में बेंटले इनोवेशन डे का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन बेंटले सिस्टम्स द्वारा किया जा रहा है, जो अवसंरचना इंजीनियरिंग सॉफ्टवेयर के क्षेत्र की कंपनी है।

कंपनी ने बताया है कि इस आयोजन में सरकार, उद्योग और तकनीकी जगत के विशेषज्ञ एक मंच पर आएँगे और डिजिटल ट्विन्स (डिजिटल प्रतिरूप), भू-तकनीकी डेटा और अन्य आधुनिक तकनीकों पर चर्चा करेंगे। इस दिन प्रतिभागियों को अनुभवी विशेषज्ञों के विचार सुनने को मिलेंगे, डिजिटल प्रतिरूप तकनीक के सजीव प्रदर्शन देखे जा सकेंगे, और यह समझने का अवसर मिलेगा कि डिजिटल तकनीक परियोजनाओं को बेहतर, किफायती और टिकाऊ कैसे बना रही है।

कार्यक्रम का फोकस भारत में परिवहन और जल-प्रणालियों के भविष्य पर भी रहेगा। चर्चा होगी कि कैसे डिजिटल प्रतिरूप तकनीक इन क्षेत्रों की मौजूदा समस्याओं को हल करने में सहायक हो रही है। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि योजना, निर्माण और संचालन के हर चरण में ये तकनीकें किस तरह बदलाव ला रही हैं।

कार्यक्रम में दो प्रमुख उदाहरण प्रस्तुत किए जाएँगे। पहला है एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) का प्रोजेक्ट, जिसमें राजमार्ग प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रतिरूप का उपयोग किया जा रहा है। इससे परियोजना की निगरानी, रखरखाव और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दूसरा उदाहरण है नागपुर की ऑरेंज सिटी वाटर परियोजना, जहाँ डिजिटल तकनीक के माध्यम से जल आपूर्ति प्रणाली को सशक्त बनाया गया है, जैसे कि रिसाव की पहचान और वास्तविक समय डेटा से निगरानी करना।

यह कार्यक्रम केवल तकनीकी चर्चा का मंच नहीं है, बल्कि यह पेशेवरों के लिए आपस में जुड़ने, विचार साझा करने और सहयोग करने का एक अवसर भी है। बेंटले इस आयोजन के माध्यम से एक ऐसा मंच प्रदान करना चाहता है, जहाँ भविष्य की अवसंरचना योजनाएँ मिलकर बनाई जा सकें, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास हो और उद्योग क्षेत्र को भी नई दिशा मिले।

जो भी व्यक्ति भारत की अवसंरचना में बदलाव लाने की सोच रखते हैं, वे इस सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक हों तो बेंटले की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें..उत्तम रेड्डी ने सिंचाई परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button