स्थानीय चुनावों में बेहतर परिणाम, रेवंत रेड्डी ने राहुल व खड़गे को दी रिपोर्ट

हैदराबाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाल ही में संपन्न ग्राम पंचायत चुनावों में पार्टी की बेहतर नतीजों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली यात्रा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर बताया कि ग्राम पंचायत चुनावों में 70 प्रतिशत परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में रहे। विपक्षी बीआरएस और बीजेपी का कोई विशेष प्रभाव नहीं रहा। उन्होंने पार्टी शीर्ष नेताओं को इस संबंध में रिपोर्ट भी सौंपी।

रेवंत रेड्डी ने बताया कि 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। कल, शुक्रवार को परिणाम घोषित किए जाएँगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर परिणाम प्राप्त करेगी। उन्होंने बताया कि इंदिरम्मा आवास योजना, मुफ़्त चावल वितरण, मुफ्त आरटीसी बस यात्रा, किसानों के लिए ऋण म़ाफी, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 500 रुपये में गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन से सरकार के प्रति लोगों में सकारात्मक भावना है।

यह भी पढ़ें… सरकार ने किया सत्ता का दुरुपयोग : हरीश राव

रेवंत रेड्डी ने कहा कि रोजगार सृजन, यंग इंडिया इंटीग्रेटेड आवासीय स्कूलों का निर्माण, यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी और उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्थापना जैसे विकास कार्यों के अलावा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी देने के लिए सार्वजनिक सभाओं के आयोजन से कांग्रेस पार्टी के प्रति जमीनी स्तर पर पूर्ण सकारात्मकता है। इन सफलताओं के लिए पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय भी मुख्य कारण है। पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जमीनी स्तर पर चुनावों में अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button