Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

दीवाली पर ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें : सज्जनार

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने दीवाली के त्योहार के अवसर पर नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि साइबर ठग फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, मालिशियस एपीके फाइल, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोगों को निशाना बना रहे है।

सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट करते हुए आयुक्त सज्जनार ने बताया कि ठग असली वेबसाइटों की तरह दिखने वाले नकली ऐप्स और वेबसाइटों के माध्यम से जनता को भ्रमित कर आर्थिक रूप से ठगी करते है।

व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर भेजे जाने वाले ये लिंक ग्राहकों को भारी डिस्काउंट का लालच देते हैं। इन ऐप्स को डाउनलोड करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है और डेटा चोरी हो जाता है। ठग नकली पेमेंट गेटवे या त्योहारों के ऑफर पेज भेजते हैं। इन लिंक पर लोग अपने कार्ड विवरण, ओटीपी और नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स साझा कर बैठते हैं। उसी तरह, नागरिकों को मैसेज भेजकर दावा किया जाता है कि उन्होंने दीवाली गिफ्ट या विशेष त्योहार रिवॉर्ड जीता है, जिसके बदले में उन्हें छोटा सा प्रोसेसिंग शुल्क या बैंकिंग विवरण देने के नाम पर चूना लगाया जा रहा है।

जाल में फंसी महिला, गंवाए 1.4 लाख रुपये

इसके अलावा फर्जी सोशल मीडिया पेज और विज्ञापन बनाकर बड़े ब्रांड्स के भारी डिस्काउंट का झांसा देते हुए भी धोखाधड़ी की जा रही है। आयुक्त ने बताया कि कुछ दिनों पहले सिकंदराबाद में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने फेशर शॉपिंग साइट के नाम पर ठगों से संपर्क किया और अपने 1,40,000 रुपये गंवा बैठी। उसी तरह, पुराने शहर के आजमपुरा में रहने वाले  69 वर्षीय नागरिक ने फर्जी ब्लिंकिट कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया और एपीके इंस्टॉल करने के बाद ठगों ने उनके फोन का रिमोट एक्सेस कर 1,02,194 रुपये उड़ा दिये।

यह भी पढे़: यात्रा दान का व्यापक प्रचार चाहते हैं सज्जनार

आयुक्त ने बिना जानकारी के एपीके डाउनलोड करने से बचने, सत्यापित ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से ही खरीदारी करने, अनजान लिंक या पोर्टल पर बैंकिंग/कार्ड जानकारी साझा न करने, गिफ्ट, रिवॉर्ड या लकी ड्रा के मैसेज/कॉल का जवाब न देने, ऑनलाइन बैंकिंग और शॉपिंग अकाउंट में 2एफए (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) चालू करने, किसी भी वित्तीय नुकसान या संदिग्ध गतिविधि हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की भी अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button