श्री राणीसती दादी मंदिर महिंद्रा हिल्स में भादी अमावस्या महोत्सव 23 अगस्त को
हैदराबाद, श्री राणीसती दादी मंदिर महिंद्रा हिल्स में आगामी 23 अगस्त को भादी अमावस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आज मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के प्रचार पोस्टर का विमोचन किया गया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में मंदिर के ट्रस्टी रितेश अग्रवाल ने बताया कि भादी अमावस्या के उपलक्ष्य में श्री राणीसती दादी का मंगल पाठ 20 अगस्त को दोपहर 1.31 बजे से मंदिर में किया जाएगा। मंगल पाठ गायिका अपर्णा अग्रवाल (पुणे) प्रस्तुत करेंगी।मंगल पाठ के साथ नृत्य नाटिका का आयोजन कोलकाता के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। म्यूजिक और साउंड कन्हैया म्यूजिकल ग्रुप का रहेगा। अवसर पर विशेष आकर्षित श्रृंगार द्वारा दरबार को सजाया जाएगा। 23 अगस्त को भादी अमावस्या महोत्सव मनाया जाएगा। अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों, फूलों एवं आकर्षक श्रंगार से सजाया जाएगा। सुबह 6 बजे मंगला आरती के पश्चात 7 बजे से दादी माँ की धोक पूजा होगी।
यह भी पढ़ें… शहीद मेजर विकास भाम्भू की प्रतिमा स्थापित
दर्शन के लिए मंदिर पूरा दिन खुला रहेगा। शाम 6.01 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें हैदराबाद के विक्रम चंदन एवं कोलकाता की ममता बियानी प्रस्तुत की प्रस्तुति देंगे। भादी अमावस्या पर मंदिर में सवामणि सेवा, फूल श्रृंगार सेवा, फल सेवा, ड्राई फ्रूट सेवा, छप्पन भोग सेवा, पान का भोग सेवा, चूड़ा-चूनड़ी सुहाग पिटारी सेवा, पोशाक सेवा, आगे एवं पीछे के परदे की सेवा की सुविधा रहेगी। जो भक्त सेवा करने की इच्छा रखते हैं, वह मंदिर से संपर्क कर सकते हैं।
अवसर पर रितेश अग्रवाल, विनय जैन, सीताराम अग्रवाल, भारत अग्रवाल, विकास अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महेश जालान, अशोक आर. डाणी, संदीप गोयनका, महाराज ओमप्रकाश मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



