भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति ने देशभक्तों को निशाना बनाने का आरोप लगाया
हैदराबाद, भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति ने पुलिस द्वारा बालापुर की धर्मरक्षण सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने की कड़ी निंदा की।समिति के महासचिव डॉ. शशिधर राविनुतला ने बताया कि 24 जनवरी 2026 को जागो भाग्यनगर-चलो बालापुर कार्यक्रम में भाग लेने वाले देशभक्तों पर पुलिस केस दर्ज करना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
राविनुतला ने निराशा जताते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बना रही है। डॉ. शशिधर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध घुसपैठिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं, लेकिन सरकार उन्हें भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से ऊपर रख रही है।
शशिधर ने सवाल उठाया कि सरकार की प्राथमिकता अवैध घुसपैठियों की रक्षा करना है या देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है?। उन्होंने स्पष्ट किया गया कि ऐसे अवैध और झूठे मामलों से देश भक्तों का मनोबल नहीं गिरेगा और ना ही आंदोलन कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि गणेश सेना के नेतृत्व में भाग्यनगर और पूरे तेलंगाना में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
यह भी पढे़: अग्रवाल महिला समिति का फाग उत्सव सम्पन्न
“भगाओ बांग्लादेशी – भगाओ रोहिंग्या” के नारों के साथ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक अंतिम अवैध घुसपैठिए को देश से बाहर नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि दर्ज मामलों का कानूनी रूप से सामना किया जाएगा और राष्ट्र के भविष्य की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



