हम सेवक बाबा ट्रस्ट के दिवाली मिलन में भजन जागरण बैनर विमोचित
हैदराबाद, हम सेवक बाबा के सेवा ट्रस्ट द्वारा अत्तापुर स्थित एंबिएंस फोर्ट क्लब में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आगामी 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले श्याम ने सुना दे तेरे मन की बात भजन जागरण के बैनर का विमोचन किया गया।
यहाँ समिति के ऋषभ नालपुरिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति द्वारा दिवाली मिलन एवं अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम बाबा श्याम की पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात आगामी 6 दिसंबर को घांसी बाजार स्थित कुली कुतुब शाह स्टेडियम में आयोजित होने वाले श्याम बाबा के जागरण की प्रचार सामग्री का विमोचन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अजय गोयल द्वारा 21 दिसंबर को हैदराबाद से खाटू श्याम जी मंदिर राजस्थान तक निकली जाने वाली पैदल यात्रा (पदयात्रा) के बैनर का भी विमोचन कार्यक्रम में किया गया।
यह भी पढ़ें… सिंधु एकता मंच ने झूलेलाल साईं अपमान के विरोध में निकाली शांतिपूर्ण रैली
अवसर पर ट्रस्ट के श्रीनिवास वर्मा, संतोष सोनी, कपिल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रितेश वर्मा, अक्षत अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, प्रफुल्ल गुप्ता, जतिन गोयल, शुभम गोयल, विक्की गोयल, गौरव अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, रोशन, यशस्वी नालपुरिया, तरुण झँवर, लक्ष्य अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल एवं ऋषभ नालपुरिया आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



