भजनलाल शर्मा की दो साल : विकास, युवाओं और किसानों पर केंद्रित सफलता

जयपुर, राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश करते नजर आए। विधानसभा से लेकर जनसभाओं तक, विपक्ष के तीखे सवालों और आरोपों के बीच मुख्यमंत्री की मुस्कान इस बात का संकेत देती दिखी कि सरकार अपने कामकाज से संतुष्ट है।

सरकार का दावा है कि इन दो वर्षों में न सिर्फ चुनावी वादों को धरातल पर उतारा गया, बल्कि विकास की रफ्तार को भी नए ट्रैक पर डाला गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुताबिक, भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से 292 संकल्प किए थे, जिनमें से 272 पूरे कर दिए गए हैं।

यानी पांच साल के कार्यकाल के लिए तय लक्ष्यों का 70 प्रतिशत से ज्यादा काम महज दो साल में निपटा दिया गया। राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान 11 श्रेणियों में देश में अव्वल रहा, जिसे सरकार ने कांग्रेस शासन की तुलना में तेज और निर्णायक प्रशासन का प्रमाण बताया। इन दो वर्षों में राज्यभर में 36 हजार किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया।

विकास पर केंद्रित युवा, किसान और उद्योग योजनाएं

ग्रीन एक्सप्रेसवे नेटवर्क की नींव रखी गई, जिससे भविष्य में औद्योगिक और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी मजबूत होने का दावा है। जल संरक्षण और ऊर्जा परियोजनाओं पर भी सरकार ने विशेष जोर दिया, ताकि बढ़ती आबादी और औद्योगिक जरूरतों को समय रहते पूरा किया जा सके।

सरकार ने युवाओं के लिए नई युवा नीति लागू की, जिसका मकसद सिर्फ नौकरी देना नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला युवा तैयार है। पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्ती और भर्ती कैलेंडर लागू कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दावा किया गया। अब तक 1.53 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं, 3.32 लाख युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और 2.5 लाख को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला।

उच्च शिक्षा के मोर्चे पर 71 नए कॉलेज खुले और मेडिकल में 2100 सीटें बढ़ाई गईं। सरकार के अनुसार किसानों को 44 हजार करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया, जिससे 70 हजार किसानों को 10,432 करोड़ का सीधा लाभ मिला। गेहूं पर बोनस, ब्याज-मुक्त फसल ऋण, पंप सेटों पर सब्सिडी और 22 जिलों में दिन में बिजली आपूर्ति को सरकार ने किसान हितैषी फैसले बताया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button