बीएचईएल : पारंगत प्रमाण पत्र वितरण समारोह

हैदराबाद, बीएचईएल कॉर्पोरेट अनुसंधान एवं विकास में जनवरी-मई 2025 के पारंगत सत्र उत्तीर्ण करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

यहाँ बीएचईएल कॉर्पोरेट अनुसंधान विकास के कार्यपालक निदेशक वी वी सुब्रमण्यम ने प्रमाण पत्र देकर जनवरी-मई 2025 के पारंगत सत्र उत्तीर्ण कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने बधाई देते हुए सभी कर्मचारियों से कहा कि यथासंभव अपने दैनिक कामकाज में हिन्दी का प्रयोग करें तथा राजभाषा कार्यान्वयन में अपनी अहम भूमिका निभाएँ। कुल 28 कर्मचारियों ने पारंगत की परीक्षा उत्तीर्ण की।

यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं सेवा दल ने लगाया 161वाँ स्वास्थ्य जाँच शिविर

अवसर पर सीआरडी 1 महाप्रबंधक डॉ सी डी मधुसूदन, सीआरडी 2 महाप्रबंधक पी वी रामगोपाल, सीआरडी 3 महाप्रबंधक एवं एचआर डॉ एम मोहन राव, सीआरडी 4 महाप्रबंधक प्रकाश आर खाडिलकर, सीआरडी 5 महाप्रबंधक एस. ईश्वर राव, अपर महाप्रबंधक वित्त भानुमति श्रीधरन, अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन के सुजना, अपर महाप्रबंधक डॉ. विवेक आर्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button