नगर में ड्रग्स के बड़े कारोबार का पर्दाफाश
टास्क फोर्स कांस्टेबल सप्लाई कर रहा था ड्रग्स
हैदराबाद, साइबराबाद की कुकटपल्ली पुलिस व बालानगर की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 820 इफिन्ड्रीन युक्त 820 ग्राम कोकीन जब्त किया गया।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बालानगर जोन के प्रभारी डीसीपी एन. कोटी रेड्डी ने बताया कि कल देर रात कुकटपल्ली, जयानगर के पास से आंध्र प्रदेश, तिरुपति में रहने वाले उन्नम सुरेंद्र उर्फ सुरी (31), बापट्ला के काउंट्रैक्टर डी. हरी बाबू रेड्डी (38), सी. मरसी मारग्रेट (34), शेख मस्तानीवली (40) व डी. येसू बाबू (29) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने आंध्र प्रदेश, तिरुपति में रहने वाले आंंध्र प्रदेश पुलिस के टास्क फोर्स कांस्टेबल गुनाशेखर के पास से ड्रग्स प्राप्त करने के बाद हैदराबाद में सप्लाई के लिए पहुंचने का खुलासा किया।
इस मामले में, कांस्टेबल के अलावा बेंगलुरु का अप्पन्ना नामक एक अन्य भी फरार है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने आसानी से पैसा कमाने के उद्देश्य से संबंधित ड्रग्स को गिरोह के सदस्यों को उपलब्ध कराते हुए हैदराबाद में ड्रग्स की अच्छी मांग होने की जानकारी दी और पैसों को आपस में बांटने का भी वादा किया।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद आज सुबह आगे की कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।अवसर पर मेडचल एसओटी के डीसीपी डी. श्रीनिवास, बालानगर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पी. सत्यनारायणा के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



