Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

बिहार : नालंदा के शीतला मातामंदिर में भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

बिहारशरीफ, बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मचने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले तथा कुछ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। भगदड़ के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बिहारशरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक नूरुल हक ने कहा कि मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ के दौरान कम से कम आठ श्रद्धालुओं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। घटना में कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

नूरुल हक ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। नालंदा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शुभम कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंदिर में अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हुआ होगा। उन्होंने कहा कि घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई है और पांच से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। वह इस घटना में श्रद्धालुओं की मौत से गहरे दुखी हैं और मृतकों के निकटतम परिजनों को छह-छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कुमार ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

तेजस्वी यादव ने प्रशासनिक कुप्रबंधन पर उठाए सवाल

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत उपलब्ध करा रही है। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढे़: एसआईआर ने घुसपैठियों में भगदड़ मचा दी है

वहीं, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने घटना को कथित प्रशासनिक कुप्रबंधन का परिणाम बताते हुए राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कुप्रबंधन के कारण हुई इस घटना में श्रद्धालुओं की मौत बेहद दुखद है। दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं प्रार्थना करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता देने तथा घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button