बिहार : जेवरात की दुकानों में लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सीवान, बिहार के सीवान जिले में बुधवार तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद जेवरात की दुकानों में लूट की कई वारदातों में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा और रोहित कुमार के रूप में हुई है। दोनों को बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहजी बसंतपुर से पकड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम तड़के इलाके में पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने का प्रयास करते हुए कथित तौर पर गोलीबारी करने लगे, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। (भाषा)
यह भी पढ़े: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



