बिल कलेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर एसीबी गिरफ्त में

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तुम्मुकुंटा नगर पालिका कार्यालय के बिल कलेक्टर व कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी द्वारा बताया गया कि नगर पालिका के शामीरपेट वार्ड कार्यालय से बिल कलेक्टर के. राम रेड्डी व कंप्यूटर ऑपरेटर ए. श्रवण को शिकायतकर्ता के मकान के म्यूटेशन करने की आड़ में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों दबोचा, उसके खुलासे के बाद बिल कलेक्टर को भी गिरफ्त में ले लिया गया। दोनों को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button