आईटीसी कोहिनूर में बिलियनेयर्स नेटवर्क कॉन्क्लेव आयोजित
हैदराबाद, माधापुर स्थित आईटीसी कोहिनूर में आज बिलियनेयर्स नेटवर्क कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों, संस्थापकों और विकास रणनीतिकारों को एक मंच पर लाना था। साथ ही दूरदर्शी सोच, विस्तारशीलता, पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण और विरासत निर्माण पर बल देना था।
आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिलियनेयर्स नेटवर्क की संस्थापक दीपिका माहेश्वरी द्वारा आयोजित सम्मेलन मात्र व्यावसायिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि नेतृत्व, सहयोग और विस्तार योग्य विकास को पुनर्परिभाषित करने वाला एक आंदोलन था। जानकारी देते हुए बताया गया कि परंपरागत नेटवर्किंग कार्यक्रमों के विपरीत बिलियनेयर्स नेटवर्क कॉन्क्लेव को उच्च-मूल्य वाले सहयोग, रणनीतिक गठबंधन और दीर्घकालिक प्रभाव-संचालित साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक रूप से डिजाइन किया गया।
देशभर के उद्योगपतियों और उद्यमियों का साझा मंच पर मंथन
कार्यक्रम में राकेश स्वामी (गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के समूह अध्यक्ष और कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख), अंतरराष्ट्रीय रणनीतिकार तसनीम शरीफ (सीमा पार व्यापार और शासन रणनीतिकार), सुमित तिवारी (संस्थापक और सीईओ, टिमस लगेज नासिक), विमल परवाल (असोसिएट डायरेक्टर, चॉइस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई), रवि वर्मा (रणनीतिक सलाहकार और अनुभवी उद्यमी), सुमेष बालकृष्णन (सह-संस्थापक और सीएफओ, कॉग्निडा. एआई) सहित अन्य उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए बताया गया कि बिलियनेयर्स नेटवर्क एक तेजी से विकसित हो रहा अखिल भारतीय मंच है, जो सामूहिक विकास और दूरदर्शी नेतृत्व की नींव पर बना है। यह सम्मेलन इसके मिशन को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें प्रतिस्पर्धा की जगह सहयोग को प्रोत्साहित करना, रणनीतिक साझेदारियों को सक्षम बनाना, महिलाओं और युवा उद्यमियों को सशक्त बनाना, विरासत-आधारित उद्यमी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना आदि शामिल है।
सम्मेलन में देशभर से प्रमुख व्यापारिक नेताओं, नीति निर्माताओं, कॉर्पोरेट निर्णयकर्ताओं, स्टार्टअप संस्थापकों और ईकोसिस्टम निर्माताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्यों सहित उच्च-प्रभावशाली पैनल चर्चाएँ, रणनीतिक बैठकें और नवाचार, निर्यात, विस्तारशीलता और सतत विकास पर केंद्रित सुनियोजित नेटवर्किंग सत्र आदि शामिल थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



