भाजपा का कांग्रेस के ‘तेलंगाना मॉडल’ पर हमला, एन.वी. सुभाष के गंभीर आरोप

Ad

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज एन.वी. सुभाष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब बिहार और अन्य राज्यों में ‘तेलंगाना मॉडल’ लागू करने के नाम से जनता को भ्रमित करने की साजिश रच रही है।नामपल्ली स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एन.वी. सुभाष ने तेलंगाना मॉडल की आलोचना करते हुए इसे एफ3 (फर्जी, असफल और धोखा) करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी की सरकार ने पिछले 22 महीनों में केवल खोखले वादे किए और चुनावों के वादों को लागू नहीं किया।

भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों पर हुआ जोर

बीआरएस और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जनता को धोखा दिया, सत्ता में आने के बाद वादों से मुकर गए।सुभाष ने कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा, रोजगार, कृषि और अन्य विकास योजनाओं से संबंधित वादों पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से राज्य की जनता काफी परेशान है। उन्होंने राज्य में निवेश, उद्योग और जल संसाधनों के मामलों में पारदर्शिता की कमी की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार द्वारा अलमट्टी डैम की ऊँचाई बढ़ाने के प्रयास के बावजूद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की चुप्पी शोचनीय है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में देरी के कारण पंचायतें निष्क्रिय हैं और ग्राम स्तर पर साफ-सफाई की स्थिति खराब हो चुकी है। इससे मच्छर और अन्य प्रकार की बीमारियां भी बढ़ रही हैं।

Ad

जबकि केंद्र से मिलने वाले 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये की वार्षिक निधि राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण अधर में फंसी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में बीसी समुदाय के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण 100 प्रतिशत पारदर्शी और कानूनी रूप से लागू किया जाना चाहिए। धर्म आधारित आरक्षण को अलग रखते हुए केवल बीसी समुदाय को यह आरक्षण दिया जाना चाहिए। भाजपा सत्ता में आने पर बीसी समुदाय के लिए 42 प्रतिशत से अधिक 45 प्रतिशत आरक्षण बीसी समुदाय के लिए सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा प्रवक्ता ने नए पदाधिकारियों के नियुक्त होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार और राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य तेलंगाना में सत्ता में आना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button