भाजपा नेताओं ने छोटे व्यापारियों का किया समर्थन, फुटपाथ से हटाये जाने का विरोध

हैदराबाद, सुल्तान बाजार में फुटपाथ पर कारोबार करने वाले लोगों को हटाये जाने के मामले को लेकर भाजपा नेता गोविन्द नारायण राठी, निवर्तमान पार्षद शंकर यादव एवं डॉ. भगवंत राव ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) जोएल डेविस एवं डीसीपी (यातायात) अश्विन कुमार से भेंट की।

सुल्तान बाजार में फुटपाथ व्यापारियों का दृश्य

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नेताओं ने यातायात अधिकारियों से कहा कि सुल्तान बाजार में पिछले कई वर्षों से फुटपाथ पर लोगों द्वारा शांति के साथ कारोबार किया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा उन्हें फुटपाथ से हटाये जाने से छोटे कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा होगा।

यह भी पढ़ें… लोकतंत्र की मजबूती हेतु केंद्र तथा राज्य में समन्वय आवश्यक : प्रो. तिरुपति राव

नेताओं के आग्रह पर जोएल डेविस ने आश्वासन दिया कि सुल्तान बाजार पर फुटपाथ पर कारोबार करने वालों को नहीं हटाया जाएगा, बशर्ते यातायात की समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात बाधित होने पर ही कार्रवाई करने का निर्णय लिया जाएगा। गोविन्द राठी ने कहा कि महाशिवरात्रि से पहले छोटे कारोबारियों को अपने पूर्व स्थल पर व्यापार करने की अनुमति प्रदान की जाए। इस पर जोएल डेविस ने अतिशीघ्र निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button