भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद पर मामला दर्ज

हैदराबाद, निजामाबाद में निकाय चुनाव के दौरान एक विवाद के मामले में भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

निजामाबाद वन टाउन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रघुपति ने बताया कि 11 फरवरी को हरिचरण मारवाड़ी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मतदान चल रहा था। इसी बीच, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के साथ सांसद द्वारा कथित रूप से तीखी बहस की गई और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनआर) की धारा 132, 223, 296(बी) तथा 226 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है तथा जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

यह भी पढ़े: ईडी ने धनशोधन मामले में उत्तर प्रदेश के इस्लामी उपदेशक पर मामला दर्ज किया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button