भाजपा ने बंगाल में जारी की उम्मीदवारों की पाँचवीं सूची

नई दिल्ली/कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पाँचवीं सूची जारी की। सूची के अनुसार, दमदम उत्तर सीट से सौरभ सिकदर, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पूर्व सीट से रुद्रप्रसाद बनर्जी को चुनावी रण में उतारा गया है।

सौरभ सिकदर भाजपा के वरिष् नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर के रिश्तेदार हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष अनिंद्य राजू बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में कमरहटी से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। वह पिछले तीन साल से राजनीति से दूर थे, लेकिन समिक भट्टाचार्य के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे पुन: सक्रिय हो गए।

इस बीच, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा को तीन निर्वाचन क्षेत्रों – बसीरहाट उत्तर, बेहाला पूर्व और बिष्णुपुर (एससी) में अपने उम्मीदवारों को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। बेहाला पूर्व में पार्टी ने सुनील महाराज की जगह शंकर सिकदर को टिकट दिया है।

यह भी पढ़े : क्या भाजपा में जाएँगे राघव चड्डा ?

बशीरहाट उत्तर में नारायण चंद्र मंडल की जगह कौशिक सिद्धार्थ को मैदान में उतारा गया है। बिष्णुपुर (एससी) में पार्टी ने अभिजीत सरदार को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही, भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 294 सीट के लिए 292 उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। इन सीट पर 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण में मतदान संपन्न होगा। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएँगे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button