राज्यसभा चुनाव में भाजपा की लिस्ट जारी, नितिन नवीन बिहार से लड़ेंगे

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए मंगलवार को घोषित सूची में बिहार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को उनके राज्यों से मैदान में उतारा गया है।
आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए राज्य से अपना उम्मीदवार
असम के लोक निर्माण मंत्री जोगेन मोहन और विधायक तेराश गोवाला राज्य से संसद के उच्च सदन के चुनावों के लिए भाजपा के प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को भी आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए राज्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। कुमार का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा।
राज्य के पूर्व मंत्री सामल 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार गए थे। पार्टी नेता शिवेश कुमार बिहार से चुनाव लड़ेंगे, वहीं पार्टी के पूर्व लोकसभा सदस्य संजय भाटिया हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। शिवेश कुमार भाजपा की बिहार इकाई के महासचिव हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंज़ूरी दे दी है। (भाषा)
यह भी पढ़े– आरएसएस और मनुस्मृति की विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : खरगे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



