देश और सैनिकों का अपमान किया जाएगा तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी : रामचंदर राव

Ad

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की चाहे जैसे आलोचना करें, परंतु देश या सैनिकों का अपमान करेंगे तो चुप नहीं बैठा जाएगा।

जुबली हिल्स उप चुनाव में कांग्रेस सरकार की पोल खोलने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गत चुनाव के पहले कांग्रेस के जारी अभय हस्तम घोषणा पत्र में किए गए वादे जुबली हिल्स की जनता को याद दिलाते हुए फर्जी आश्वासन – धोखेबाज वादे- कांग्रेस के अराजक शासन पर भाजपा की चार्जशीट अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने सांसद एम. रघुनंदन राव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, जी. नागेश, विधान परिषद सदस्य मल्का कोमरय्या, भाजपा विधायक दल के नेता एलेटी महेश्वर रेड्डी आदि के साथ मिलकर भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में जारी किए।

Ad

यह भी पढ़े: राज्य के हितों के साथ समझौता कर रही हैं कांग्रेस सरकार : रामचंदर राव

रामचंदर राव ने भाजपा के चुनाव प्रचार के तहत की गई कार्पेट बांबिंग कहकर महापदयात्रा किए जाने पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की न लिख पाने वाली टिप्पणी पर आपत्ति जताई। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान आकर … पर लात मारकर चला गया तब कुछ नहीं कर पाई भाजपा जुबली हिल्स में कार्पेट बांबिंग करने की बातें कर रही है। इस पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राव ने इसे भारत और भारतीय सैनिकों का अपमान बताया। साथ ही टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने सभी जिला भाजपाइयों से मुख्यमंत्री की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button