भाजपा का मुख्य एजेंडा अल्पसंख्यकों को भयभीत रखना है : स्टालिन

चेन्नई, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्य एजेंडा अल्पसंख्यकों को भयभीत रखना है। स्टालिन ने कहा कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में जो हो रहा है, उससे सभी अवगत हैं।

स्टालिन ने आरोप लगाया कि मुसलमानों पर हमले जारी हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अब ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि क्रिसमस भी शांतिपूर्वक नहीं मनाया जा सकता। ईसाइयों को निशाना बनाया जा रहा है। मणिपुर में जो हो रहा है, उसका पूरा देश गवाह है। भाजपा की कार्ययोजना यह है कि अल्पसंख्यकों के लिए असुरक्षा की स्थिति पूरे देश में जंगल की आग की तरह फैल जाए।’’

यह भी पढे़: स्टालिन की आपत्ति से केटीआर सहमत

स्टालिन ने आरोप लगाया कि इसीलिए पहले सीएए लागू किया गया, फिर वक्फ कानून में संशोधन किया गया और अब वह एफसीआरए में संशोधन करने के लिए ‘बेताब’ हैं। उन्होंने अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पालानीस्वामी को अल्पसंख्यकों के कल्याण की कोई चिंता नहीं है क्योंकि वह इन तीनों संशोधनों का समर्थन करते हैं और भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button