इरिसेट में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Ad

हैदराबाद, भारतीय रेल सिग्नल इंजीनियरी और दूरसंचार संस्थान (इरिसेट), सिकंदराबाद ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के अंतर्गत अपने परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

इसमें संस्थान के अधिकारियों, प्रशिक्षुओं तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में योगदान दिया। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना तथा स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से समाज के प्रति योगदान देना था। कार्यक्रम में कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह रक्तदान शिविर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी तथा केंद्रीय अस्पताल, दक्षिण मध्य रेलवे के सहयोग से उनकी चिकित्सकीय टीम की उचित चिकित्सा देखरेख में आयोजित किया गया।

यह भी पढे़: युवाओं से रक्तदान करने का आह्वान

शरद कुमार श्रीवास्तव, महानिदेशक, ने प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित स्वैच्छिक सेवा की भावना की सराहना की और इस बात पर बल दिया कि दान किये गये रक्त की एक यूनिट कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकती है। ऐसे आयोजन संस्थान की न केवल तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति, बल्कि मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button